boltBREAKING NEWS

भारत भूमि पर कोई खालिस्तान नहीं बनने देगा...

भारत भूमि पर कोई खालिस्तान नहीं बनने देगा...

आकोला (रमेश डाड़) बाबा रामदेव के मेले के अंतर्गत महाराणा उच्च माध्यमिक विद्यालय रायपुर में कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। रात्रि 9:00 बजे से लेकर सुबह 3:15 बजे तक कवि सम्मेलन चला। मेला कमेटी के अध्यक्ष गणपत सिंह राणावत ने बताया की कार्यक्रम का प्रारंभिक संचालन रायपुर के सुरेंद्र सिंह पटवारी ने किया, कवयित्री नम्रता नमिता ने सरस्वती वंदना की। 
सर्वप्रथम कवि नवीन नव बीगोद ने राणा का प्रताप जिंदा राणा जी का ताप जिंदा, अरविंद शर्मा बेगू ने धरती रा गौरव, राम भदावर इटावा पन्नाधाय का बलिदान, सूत्रधार परमानंद दाधीच भारत भूमि पर कोई खालिस्तान नहीं बनने देगा, देवेंद्र वैष्णव अंता, मंच संचालक हरीश हिंदुस्तानी नवलगढ़, संजीव सजल भीलवाड़ा ने पैरोडिया पढकऱ हास्य प्रस्तुत किया।
राष्ट्रीय कवि मुकेश मोलवा इंदौर, राम भदावर इटावा उत्तर प्रदेश ने लगभग एक-एक घंटे तक काव्य पाठ करके कविताओं के माध्यम से हजारों लोगों में राष्ट्रीय चेतना का बीज बोया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खाद्य एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के सदस्य प्रकाश चंद्र जाट, विशिष्ट अतिथि नेता प्रतिपक्ष बसंती लाल गुर्जर, लेहरु लाल कुमावत, नगर पालिका अध्यक्ष रामेश्वर लाल छिपा, उपाध्यक्ष देव कृष्ण माली, रघुनंदन उपाध्याय, अभिषेक अंकुर त्रिवेदी, कैलाश चौधरी, मनोहर लाल चोरडिया, गोपाल सोमानी, मुकेश सेन, ओगडिय़ा मित्र मंडल बालाजी के अध्यक्ष शांतिलाल प्रजापत, भेरू सिंह सिसोदिया, बजरंग दल प्रखंड संयोजक दिनेश लक्षकार, भारत विकास परिषद के सचिव रमेश चंद्र वैष्णव, भाजयूमो के पूर्व अध्यक्ष दिनेश माली, नंदकिशोर दाधीच राजकुमार काबरा, युवा मोर्चा के मंडल महामंत्री राजकुमार टॉक, पार्षद मुकेश कालबेलिया, नारायण लाल कुमावत, मोहनलाल माली, गोविंद सोनी, अनिल सालवी, राजेंद्र मांडोत, विशाल वैष्णव, मनीष त्रिवेदी, गोविंद तेली, मदन प्रजापत, राहुल भाटी, गोविंद वैष्णव, मांगीलाल सुथार, मुकेश सुथार, किशन कुमावत, जगदीश गाडरी सहित सैकड़ो श्रोता उपस्थित थे।